spot_img
spot_img
HomeBusinessशेयर बाजारों में छठे दिन तेजी, सेंसेक्स का 172 अंक उछाल के...

शेयर बाजारों में छठे दिन तेजी, सेंसेक्स का 172 अंक उछाल के साथ शुरुआत

एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त रही। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 172.4 अंक की तेजी के साथ 62,677.20 अंक पर पहुंच गया।

व्यापक एनएसई निफ्टी 62.05 अंक बढ़कर 18,624.80 पर था। बाद के सौदों में सेंसेक्स 62,724.02 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ रेड्डीज, टाइटन, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ

दूसरी ओर मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, जबकि तोक्यो में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स सोमवार को 211.16 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 62,504.80 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी 50 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,562.75 पर बंद हुआ, जो इसका नया रिकॉर्ड स्तर है। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 935.88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.