खबर संसार हल्द्वानी । युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पब्लिसिटी अध्यक्ष सुमित हृदेश जी व प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट जी का स्वागत फूल माला पहनाकर किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि सुमित हृदेश जी को जिम्मेदारी मिलने से युवाओं को नई ऊर्जा मिली है
उनकी सकारात्मक सोच का फायदा कांग्रेस परिवार को आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा, जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया ने कहा कि गोविंद सिंह बिष्ट जी की क्रांतिकारी विचारों से कांग्रेस तरक्की की ओर अग्रसर होगी, इस दौरान राजेंद्र रावत सुशील डूंगराकोटी, त्रिलोक सिंह कठायत, सालीम सिद्दीकी, अरुण कुमार ,हेमंत कुमार, मोहम्मद रिजवान, रेहान मियां, मोकीन सैफी, प्रदीप बिष्ट, पूरन बिष्ट, गोल्डी सिंह ,मनीष चौहान, सानू अल्वी , विक्की नरूला, जसकरण सिंह , तरनप्रीत सिंह रंजीत रसीला , जीवन सिंह बिष्ट मनोज भट्ट, चंदू कफलटिया नदीम सिद्दीकी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे



