HomeEntertainmentSunny लियोनी ने इंस्टा पर शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटो, फैन्स बोले...

Sunny लियोनी ने इंस्टा पर शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटो, फैन्स बोले आग लगा दी

खबर संसार। Sunny अब अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर आजकल चर्चा में आ गई हैं। सनी ने कुछ वक्त पहले ही अपने इंस्टा अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके अंदाज ने फैंस को हैरान कर दिया है। सनी की ये फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

आप को हम बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और खुद से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति डेनियल वेबर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था जिसमें उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए हैं।

इंस्टा अकाउंट पर शेयर की दिलकश फोटो

Sunny Leone ने जो फोटोज़ शेयर की हैं, उनमें वो कपड़ों का प्रमोशन करते दिख रही हैं, पहली तस्वीर में वो रेड कलर का आउटफिट पहने दिख रही हैं। उन्होंने टू लेयर्ड टॉप पहना है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है। सनी का ये अंदाज बेहद दिलकश लग रहा है। उनके साथ कुछ और मॉडल्स भी दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उन्होने ग्रे कलर की क्रॉप हुडी पहनी और तीसरी फोटो में वो व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े-आलोचना के बाद Dabur ने मांगी माफी, हटाया करवा चौथ वाला विज्ञापन 

सनी (Sunny Leone) ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “फाइंड योर ओन वे..” सनी की ये फोटोज फैंस काफी पसंद आ रहीं हैं। कुछ घंटों में ही इन पर तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस ने इस पर कमेंट करते हुए हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए हैं। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं उन्हें 48.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जबकि वो 67 लोगों को ही फॉलो करती हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.