spot_img
spot_img
HomeNationalजम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को सेना के एक वाहन पर संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला कर दिया। पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले बढ़े हैं। जम्मू-कश्मीर का डोडा जिला 11 और 12 जून को दोहरे आतंकी हमलों से दहल गया था।

11 जून को चत्तरगल्ला में एक संयुक्त जांच चौकी पर आतंकवादियों के हमले में छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जबकि 12 जून को गंदोह इलाके में कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया था। हमलों के बाद, सुरक्षा बलों ने अपने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिए और जिले में घुसपैठ करने वाले और सक्रिय रहने वाले चार पाकिस्तानी आतंकवादियों में से प्रत्येक के लिए 5 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की।

26 जून को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। 11 और 12 जून को पहाड़ी जिले में दोहरे आतंकवादी हमलों के बाद सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ पुलिस द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान के बीच आतंकवादियों को मार गिराया गया।

आतंक के खात्मे की लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी

अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि मोदरगाम मुठभेड़ में दो आतंकियों के शव बरामद किए गए जबकि चिन्नीगाम से रविवार को चार शव बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले के दो गांवों में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। आतंकियों से मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो समेत दो जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

इन ऑपरेशन के बार में बताते हुए पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने कहा कि 6 आतंकवादियों का सफाया, बड़ी उपलब्धि है। ये सफलता इसका संकेत है कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के खात्मे की लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी।

बीते महीने जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं। रियासी, कठुआ और डोडा में हुए हमलों में कई लोगों की जान गई है। 9 जून को रियासी हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। 41 लोग घायल हुए थे। हमले में सात सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हुए थे। CRPF का एक जवान शहीद हो गया था। कठुआ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.