HomeEntertainmentशादी के मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को नाकारा क्योंकि

शादी के मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को नाकारा क्योंकि

खबर संसार कन्नौज।शादी के मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को नकारा जी हा मामला रोचक है जहा दुल्हन ने वरमाला तो डाली लेकिन सात फेरों से साफ इनकार कर दिया और घर को चली गई। मामला थाने पर पहुंच गया दोनों पक्षों को बुलाया लेकिन नहीं बनी बात।

मामला यूपी के जनपद कन्नौज गांव सरपारपुर नगरियाका हे।उक्त मामला गांव की पंचायत से निकल कर थाने तक जा पहुंचा परन्तु कोई सफलता नहीं मिली।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर युवक का रिश्ता जनपद कन्नौज गांव सरपारपुर नगरियाका के यूपी से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद दूल्हे के मन के अरमान मन में ही रह गए। बारात घर से निकल कर दुल्हन के आँगन तक जा पहुंची लेकिन दुल्ह की हसरते तब धरी की धरी रह गई ज़ब दुल्हन ने यह कह कर शादी करने से इंकार कर दिया कि दूल्हा सुंदर नहीं है, इसलिए शादी नहीं करूंगी, यह कहते हुए दुल्हन ने वरमाला कार्यक्रम के बाद शादी से इनकार कर दिया।

दूल्हे के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां समझौते का प्रयास शाम तक चला, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी युवती की बरात जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव का है वरमाला की रस्म के बाद युवती घर चली गई। इसके बाद उसने दूल्हा सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने युवती के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि वर पक्ष के लोग बेटी के लिए न तो कपड़े लाए और न ही जेवर। बहरहाल तमाम कोशिशों के बावजूद भी दूल्हे राजा को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा मामला नगर क्षेत्र आसपास में चर्चा का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.