खटीमा खबर संसार हरीश मेहरा। उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में ट्रैक्टर पर बैठकर आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया दौरा। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन।
ट्रैक्टर पर बैठकर आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया दौरा।
वीओ-प्रदेश में लगातार तीन दिन में बरसात के कारण आई आपदा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करने कुमाऊं के दौरे पर निकले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के बाद आज खटीमा के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान न भरने के कारण कार से सड़क मार्ग द्वारा खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौसर – प्रतापपुर सहित कई गांव में आई बाढ़ का ट्रैक्टर पर बैठकर निरीक्षण किया। बाढ़ आपदा निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय बाढ़ पीड़ितों से भी मिले और उन्हें मदद का आश्वासन दिया। वहीं उधम सिंह नगर जनपद में इस आपदा का सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। क्योंकि किसानों की फसल अभी खेतों में ही पड़ी थी जिससे उन्हें फसल खराब होने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
वही मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जो आपदा आई है। जिस कारण पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। सरकार इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ हैं वह लगातार पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता को ढांढस बधा रहे हैं। आपदा पीड़ितों को हर प्रकार की मदद राज्य सरकार द्वारा उन्हें दी जाएगी।

