HomeInternational11 मिनट ही rape हुआ यह कह कोर्ट ने बलात्‍कारी की सजा...

11 मिनट ही rape हुआ यह कह कोर्ट ने बलात्‍कारी की सजा कर दी कम

खबर संसार। एक कोर्ट ने एक बलात्कार (rape) की सजा कम कर दी उसका तर्क दिया कि पीड़िता के साथ केवल 11 मिनट तक रेप हुआ। जिससे वह गंभीर रुप से घायल नहीं हुई। इस फैसले को लेकर  सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

बताते चले कि उनका यह विरोध अदालत के पिछले महीने के उस फैसले के खिलाफ था, जिसमें एक बलात्कारी की जेल की सजा को कम कर दिया गया था। कोर्ट ने यह तर्क दिया कि बलात्कार (rape) केवल 11 मिनट तक चला और पीड़िता गंभीर रूप से घायल नहीं हुई थी। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट की है।

कोर्ट के सामने की जमकर नारेबाजी

बेसल कोर्टहाउस के सामने प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। वे नारे लगा रहे थे “11 मिनट 11 मिनट हैं, बहुत ज्यादा हैं!” उन्होंने अदालत के उस फैसले की निंदा की जिसमें 33 वर्षीय दोषी की जेल की सजा को 4 साल और तीन महीने से घटाकर तीन साल कर दिया गया था।

पिछले महीने के फैसले में, जज ने यह भी कहा कि महिला बलात्कार पीड़िता (rape) ने “कुछ संकेत” दिए थे। अदालत के एक प्रवक्ता ने जज के उस बयान को और स्पष्ट करने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़े-इस नंबर पर कीजिए missed call , तुरंत मिलेगा गैस कनेक्शन

बलात्कार (rape) पिछले साल फरवरी में एक नाइट क्लब में जाने के बाद हुआ था। महिला के साथ 33 वर्षीय और उसके 17 वर्षीय साथी ने बलात्कार किया था, जिस पर अभी भी स्विस किशोर अदालत में मुकदमा चल रहा है। न तो पीड़ित की और न ही आरोपी पुरुषों की पहचान उजागर की गई है।

पीड़िता के एक वकील ने कहा कि वह अपील अदालत के फैसले से स्तब्ध है, जो आंशिक रूप से दोषी ठहराता है। अदालत ने कहा कि न्यायाधीश ने पिछले महीने अदालत में फैसले की घोषणा की थी, लेकिन एक लिखित फैसला कुछ हफ्तों में ही प्रकाशित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.