Monday, February 9, 2026
HomeCrimeदरऊ गोली कांड मे शामिल अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ मे बनाया...

दरऊ गोली कांड मे शामिल अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ मे बनाया लंगड़ा

खबर संसारकिच्छा -दिलीप अरोरा. दरऊ गोली कांड मे शामिल अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ मे बनाया लंगड़ा. जी हा बीती 18 अगस्त को हुए किच्छा विधान सभा के ग्राम दरऊ के गोली कांड के नामजद अपराधियों मे दो लोग रविवार 24अगस्त देर रात्रि पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार ।गोली कांड को अंजाम देने वाले दो अपराधियों से मुठभेड़.किच्छा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनहरा फार्म के पास पुलिस की दो अपराधियों साजिद खां (46)पुत्र लिताफत खां और गुलनवाज(22) पुत्र अकील खां निवासी दरऊ से देर रात्रि मुठभेड़ हो गयी यह वही दो लोग थे जो ग्राम दरऊ मे गोली कांड मे नामजद है।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस की कार्यवाही

विडिओ भी देखे

https://www.facebook.com/share/v/1CdP6DiWXj/

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा लगातार चल रही गिरफ्तारी की कार्यवाही से दरऊ गोलिकांड के नामजद अपराधी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे है। आज देर रात्रि पुलिस को सूचना मिली की दरऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत मालपुरा सुनहरा फार्म वाली कच्ची सड़क पर एक खेत मे दो लोग छुपे हुए है यह वही लोग है जो दरऊ गोलिकांड मे भी नामजद है। जानकारी मिलते ही किच्छा कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंच दबिश दी और इनको पकड़ने का जैसे ही पुलिस द्वारा प्रयास किया गया वैसे ही इन्होने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमे पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की गयी जिसमे गुलनवाज और साजिद के पैर मे गोली लग गयी और पुलिस से उन्हें अवैध 315 बोर तमंचो और 2जिन्दा कारतूस सहित दबोच लिया जिसके बाद उनको इलाज के लिए किच्छा सामुदायिक केंद्र काया गया।

23अगस्त को भी गोली कांड मे नामजद दो लोग पकड़े जा चुके है

बीती 23 अगस्त को पुलिस न्यायालय मे आत्मसमर्पण के लिए जाने का ओलांद बना रहे दरऊ गोली कांड मे नामजद दो अपराधियों अकील (60)पुत्र जान खां और रिहान (30)पुत्र फिरासत खां निवासी दरऊ को अवैध तमंचो सहित गिरफ्तारा कर चुकी है। और अब 24 अगस्त की देर रात्रि दो और अपराधियों को मुठभेड़ मे गिरफ्तारा कर कामयाबी हासिक की है।

बरामदगी का विवरण

दोनों अभियुक्तों के पास गिरफ्तारी के दौरान 315 बोर के दो तमंचे और 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र कुमार, एसएसआई राजेंद्र प्रसाद ,एएसआई जगदीश सिंह महर,एसआई ओमप्रकाश नेगी,हेमचंद तिवारी, बसंत और मनोज सहित ,यशपाल आर्या, देवराज,मदननाथ,उमेश रावत मौजूद थे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.