भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के संस्मरण को लेकर छिड़े राजनीतिक विवाद के बीच संसद के बजट सत्र (Budget Session) का पहला चरण शुक्रवार को समाप्त हो गया। पूरे सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। इसके साथ ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही तीन सप्ताह के अवकाश पर चली गई है। दोनों सदन अब 9 मार्च से फिर बैठक करेंगे।
राष्ट्रपति अभिभाषण पर भी टकराव
28 जनवरी को राष्ट्रपति के संयुक्त संबोधन से शुरू हुआ यह सत्र राजनीतिक टकराव से भरा रहा। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर हंगामा खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जवाब भी नहीं हो सका।
हालांकि आम बजट (Aam Budget) पर चर्चा हुई और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया। विपक्ष ने आठ सांसदों के निलंबन और राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न देने के विरोध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने का नोटिस भी दिया है।
बजट सत्र की 10 प्रमुख बातें
- बजट सत्र का पहला चरण हंगामे के साथ समाप्त।
- एमएम नरवणे संस्मरण पर राजनीतिक विवाद।
- भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बहस।
- हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग।
- राहुल गांधी की टिप्पणी पर लोकसभा में हंगामा।
- आठ विपक्षी सांसद निलंबित।
- ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव नोटिस।
- राज्यसभा में औद्योगिक संबंध संहिता विधेयक पारित।
- सेना भर्ती और कोडीन कफ सिरप पर चर्चा।
- 9 मार्च से फिर शुरू होगा सत्र।
राज्यसभा में भी गरमाया माहौल
राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने 5 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। वहीं आम बजट (Aam Budget) 2026-27 पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री ने 12 फरवरी को उच्च सदन में जवाब दिया। इस बीच औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक भी पारित किया गया।
इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट
हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

