आठवीं कक्षा में पढ़ने एक छात्रा को ड्राइवर (driver) से प्यार हो गया और वह उसके साथ भाग गई और उससे कोर्ट मैरिज कर उसके साथ उसके घर चली गई तो पता चला की उसका प्रेमी तो पहले से ही शादी शुदा है और उसके आठ बच्चें भी है।
यह सब जान कर भी छात्रा उसके साथ रहने लगी फिर भी उसके साथ मारपीट की जाने लगी और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। फिर किसी तरह समझौता हुआ और वह अपने पिता के साथ रहने लगी फिर कुछ दिनों बाद उसका प्रेमी उससे बात करने लगा और बहला-फुसला कर अपने घर ले आया और फिर से छात्रा को प्रताड़ित करने लगा।
छात्रा का सिर तक मुड़ा दिया
यहां तक की छात्रा के सिर के बाल भी मुड़ा दिया और उसके आखों के भह भी निकलवा लिया छात्रा किसी तरह से भाग कर वहां से निकली और पुलिस को सारी बात बताई। जानकारी के अनुसार गोड्डा देवदाड़ की रहने वाली तरबानो खातून प्यार में पड़कर घरवालों को बिना बताए ही करमाटांड़ बरमुंडी के रहने वाले मुस्तकिम (driver) से जनवरी 2021 में कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन जब वह अपनी पति के साथ ससुराल पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
आठ बच्चों का पिता था प्रेमी
वो जिस लड़के के प्यार में पागल थी, वह व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा था और 8 बच्चों का बाप निकला। छात्रा ने बताया कि स्कूल आने-जाने के दौरान पड़ोस में और पड़ोस में रहने के दौरान तकरीबन 1 साल पहले उसकी मुलाकात गोड्डा में मुस्तकिम (driver) से हुई वो उसके प्यार और धोखे में पड़ गई और अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। उसने कोर्ट मैरिज कर ली और जब वह ससुराल पहुंची तो बात-बात पर झगड़े होने लगे। लेकिन इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। गांववालों की मौजूदगी में 50,000 देने की बात पर दोनों पक्ष राजी हो गए।
इसे भी पढ़े-वृषभ :राशि वालो को आज कारोबार में अच्छा मुनाफा
करमाटांड़ कांड थाने गई छात्रा ने बताया कि इसी बीच फिर से 7 महीने बाद मुस्तकीम अंसारी (driver) उससे बातचीत करने लगा। वो एक दिन अपनी बाइक लेकर आया और उसे अच्छी तरह से रखने का झांसा देकर घर ले गया। लेकिन उसे सौतन, पति व अन्य लोग तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। घरवाले उसके साथ मारपीट करते, यहां तक कि उसका सिर भी मुंडवा दिया और उसे दिन-रात कभी भी उसे करंट लगा देते थे, जिससे कि वह तड़प तड़प कर मर जाए।
इससे भी उन बहशियों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने तरबानो की आंख की पुतली के बाल तक नोच लिए। लगातार प्रताड़ित होने के बाद तरबानो सोमवार की सुबह घर से दोबारा भाग निकली और करमाटांड़ बाजार पहुंची, जहां मौजूद कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई और पूछताछ के दौरान उसने अपने दर्द बताया और लोगों की मदद से थाने पहुंची।



