यूपी में एक अजीब मामला देखने को मिला जब जयमाल स्टेज पर वरमाला रस्म के लिए वर और वधू को बुलाया गया। दूल्हा पहले से ही स्टेज पर मौजूद था। जैसे ही वरमाला डालने के लिए दूल्हे को दी गई तो दूल्हे ने वरमाला फेंक दी। इसके बाद स्टेज पर ही परिवार वालों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
वरमाला स्टेज पर हुआ विवाद
दूल्हे की इस तरह को देखते ही दुल्हन का पारा चढ़ गया और शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के फैसले से सभी हतप्रभ रह गए। सभी ने दुल्हन को मनाने की कोशिश लेकिन दुल्हन शादी करने को राजी नहीं हुई। जब यह विवाद हुआ तो दूल्हे के परिवार वाले मौके पर मौजूद नहीं थे।
इसे भी पढ़े-ट्राई ने कहा, टेलीकाम कंपनिया 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान लांच करें
बताते चले की मामला यूपी के औरेया जिले की बिथूना कोतवाली के नवीन बस्ती का है। बताते हैं कि जयमाल स्टेज पर वरमाला रस्म के लिए वर और वधू को बुलाया गया था। दूल्हा पहले से ही स्टेज पर मौजूद था। जैसे ही वरमाला डालने के लिए दूल्हे को दी गई तो दूल्हे ने वरमाला फेंक दी। इसके बाद स्टेज पर ही परिवार वालों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
दुल्हन के इस फैसले से सभी हैरान रह गए
कुछ देर कहासुनी होते देख दुल्हन का पारा चढ़ा और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से सभी हैरान रह गए। दुल्हन को काफी मनाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मानी और शादी से इनकार कर दिया। घटना के वक्त दूल्हे का परिवार खाना खाने बाहर गया हुआ था। वहीं जब इस मामले को लेकर दूल्हे आकाश से बात की गई तो उसने माला नहीं फेंके जाने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
