दुर्घटनाग्रस्त प्लेन में सवार पैसेंजर्स की लिस्ट आई सामने, इतने विदशी ने सवार जी, हां अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 बुधवार को उड़ान भरने के महज पांच मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जिसमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। मेघानी क्षेत्र में हादसे के बाद का दृश्य बेहद भयावह रहा, जहां घना काला धुआं आसमान में छा गया।
किस-किस देश के यात्री थे सवार?
एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि विमान में कुल 242 लोग थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। शुरू में अफवाह फैली कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी इस विमान में सवार थे, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि वह उस समय फ्लाइट में मौजूद नहीं थे।
पीएम मोदी ने दिए त्वरित राहत के निर्देश
विमान दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बातचीत की। उन्होंने दोनों मंत्रियों को तुरंत अहमदाबाद पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा। साथ ही प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।
एयर इंडिया ने दी आधिकारिक जानकारी
एयर इंडिया ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक आधिकारिक पोस्ट के ज़रिए बताया कि फ्लाइट AI-171, जो 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी, टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह और क्षति का आकलन फिलहाल जारी है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


