HomeLocalघर में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर चला पुलिस का...

घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर चला पुलिस का डंडा !

खबर संसार नानकमत्ता । घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर चला पुलिस का डंडा! जी हा पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी की यह घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस ने एक्शन लिया। जिस पर आज रुद्रपुर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने नानकमत्ता के दहला गांव में एक घर में छापामारी की है।

घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर चला पुलिस का डंडा!

जहां अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पूरे मामले में पुलिस ने मां बेटा बेटी सहित 8 महिला पुरुष को गिरफ्तार किया है ।एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि नानकमत्ता के दहला गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की थी कि गांव की ही एक महिला घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा कर रही है जिसके बाद एंटीक ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की मुख्य संचालिका तथा उसकी पुत्री के साथ ही पुत्र समेत पांच और महिला तथा पुरुष गिरफ्तार किए।

पकड़ी गई तीन युवतियां रुद्रपुर, सितारगंज में रहती थी, जबकि तीसरी युवती संचालिका के घर में ही काफी लंबे समय से रह रही थी। आठों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। माना जा रहा है पुलिस की इस कार्यवाही से इस तरह की गतिविधि पर रोक लगेगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.