सी0बी0एस0ई0 ने जारी किया कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं का रिजल्ट। जिसमें इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट प्रशंसनीय रहा। कक्षा 12 के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंकों को प्राप्त किया।
विज्ञान वर्ग में आर्यन कुंतल को 97, पवन भट्ट 95.8, ब्रह्मांश बोरा 95.6, नमन अग्रवाल 94.4, आयुष शर्मा को 94.2, वाणिज्य वर्ग में भास्कर पंत 93.2, रिशांत अरोरा को 92.6 प्रतिशत अंक मिले। इस परीक्षा में 181 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें अधिकतम अंक 485/500 आर्यन कुंतल को मिले।
कक्षा 10वीं में 163 विद्यार्थी सम्मिलित हुए
वहीं कक्षा 10वीं में 163 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। 29 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। अंशुल जोशी ने 96.4 प्रतिशत, निमिष पाण्डे 96.2, विवके रावत एवं सुमेधा जोशी ने 95.8 प्रतिशत, वैभव रावत 95.4 प्रतिशत और आरूषि चन्द्रा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सभी विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधक श्री दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डा0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
