HomePoliticalINDIA गठबंधन की बैठक में तय हुआ जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया' का...

INDIA गठबंधन की बैठक में तय हुआ जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ का नारा

28 दलों वाले INDIA गठबंधन की तीसरी मीटिंग मुंबई में शुक्रवार को हुई, जिसमें 14 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाने का फैसला हुआ। इसके अलावा ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ का नारा भी तय हुआ। लेकिन इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर कोई बात नहीं हुई और न ही कोई समझौता होता दिख रहा है।

हालांकि मीटिंग में जल्दी लोकसभा चुनाव की आशंका और संसद सत्र को लेकर संदेह जरूर दिखाई दिया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मीटिंग के बाद कहा कि कब चुनाव हो जाएं, कुछ भी कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अब कोई ठिकाना नहीं है। चुनाव समय से पहले ही कभी भी हो सकता है।

विशेष सत्र बुलाने पर क‍िया सवाल

उनसे पहले उद्धव ठाकरे और मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण में भी संसद के विशेष सत्र को लेकर आशंका दिखी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये अब सेशन बुलाने जा रहे हैं। अब क्या होगा। ये तो आधी रात को कोई भी ऐलान कर देते हैं कि ये बंद है और वो बंद है।

आखिर अचानक विशेष सत्र क्यों बुलाना पड़ा। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि किसी को यह पता ही नहीं है कि सत्र क्यों बुलाया जा रहा है। कभी संकट की स्थिति में सत्र को नहीं बुलाया। आखिर चीन के मुद्दे पर, नोटबंदी पर और मणिपुर जैसे संकट को लेकर सेशन क्यों नहीं बुलाया। मोदी जी भले कहते हैं कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। लेकिन वह कुछ लोगों को तय करके खाने दे रहे हैं।

INDIA अलायंस ने बनाई 14 सदस्यों की समन्वय समिति

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तय कर लिया है कि देश के हर राज्य की राजधानी में जाएंगे और प्रचार करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जो केंद्र में हैं, वो अब हारेंगे। नीतीश कुमार ने भी कहा कि इन लोगों ने मीडिया पर ही कब्जा कर लिया है।

इन लोगों की बात ज्यादा छपती है और दूसरे लोगों का कुछ भी नहीं छपता। एक बार जब आजाद होंगे तो फिर जो सही लगेगा, वही लिखना। आज कल ये लोग कोई काम नहीं करते, उनकी सिर्फ तारीफ होती है। ये लोग देश के इतिहास को भी बदलना चाहते हैं। हम देश का इतिहास नहीं बदलने देंगे। समाज के हर तबके का उत्थान होगा और किसी की उपेक्षा नहीं होगी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.