Thursday, January 22, 2026
HomeLife Styleकल से लगातार कई दिनों तक Bank में रहेगी छुट्टी, चेक करें...

कल से लगातार कई दिनों तक Bank में रहेगी छुट्टी, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में Bank में छुट्टियों की भरमार है। सितंबर में कई त्योहार पड़ रहे हैं। इस कारण बैंकों में लगातार 9 दिन की छुट्टी रहने वाली है। गौरतलब है कि बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक महीने की शुरुआत से पहले ही छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। इसमें पब्लिक बैंक से लेकर प्राइवेट बैंक, ग्रामीण बैंक आदि जैसे सभी बैंकों की सूची को राज्यों के हिसाब से जारी किया जाता है।

सितंबर 2024 में इतने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी

  • 14 सितंबर, 2024- दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में Bank रहेंगे।
  • 15 सितंबर-2024- रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 16 सितंबर, 2024- बारावफात के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 सितंबर, 2024- मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक और रायपुर में बैंकों बंद रहेंगे।
  • 18 सितंबर, 2024- पंग-लहबसोल की वजह से गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 20 सितंबर, 2024- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जम्मू और श्रीनगर में Bank बंद रहेंगे।
  • 21 सितंबर, 2024- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 22 सितंबर, 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 सितंबर,2024- महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 28 सितंबर, 2024- चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों बंद रहेंगे।
  • 29 सितंबर, 2024- रविवार के दिन पूरे देश में Bank बंद रहने वाले हैं।

बैंकों के अवकाश के दिन भी नहीं रुकेंगे काम

सितंबर के महीने में त्योहारों और जयंती के कारण कई लॉन्‍ग वीकेंड पड़ रहे हैं। ऐसे में लंबी छुट्टियों के बाद भी आपके कई जरूरी कार्य नहीं रुकेंगे। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.