HomeUncategorized"भाबी जी घर पर हैं!" की ये एक्टर है एमबीए पास, जरूरत...

“भाबी जी घर पर हैं!” की ये एक्टर है एमबीए पास, जरूरत ने यहां तक पहुंचाया

नई दिल्ली, खबर संसार: “भाबी जी घर पर हैं!” की ये एक्टर है एमबीए पास, पैसों की जरूरत ने यहां तक पहुंचाया दिया। फाल्गुनी रजनी पिछले 6 सालों से भाबी जी घर पर हैं में गुल्फाम कली का रोल प्ले कर रही हैं और उनका ये रोल बेहद पसंद भी किया जा रहा है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फाल्गुनी रजनी कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। गुल्फाम कली भले ही शो में पढ़ी लिखी नहीं हैं लेकिन फाल्गुनी रजनी एमबीए पास हैं और उनका सपना था कि वो वकील या टीचर बने।  फाल्गुनी टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं!’ से शुरुआत से ही जुड़ी हुई हैं। इस शो में उन्होंने गुलफाम कली का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी।  आज भी लोग फाल्गुनी को गुलफाम कली के नाम से ही जानते हैं।

बनना चाहती थी वकील और टीचर

फाल्गुनी रजनी का कहना है कि वह वकील और टीचर बनना चाती थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जो मैं एक्टिंग की दुनिया मं आ गई। खबरों की मानें तो वह पहले किसी ज्वैलर्स शॉप में काम करती थी किसी काम के सिलसिलें में एक विज्ञापन एजेंसी में उनका संपर्क हुआ।  और वहीं से उन्हें पहला ऑफर मिल गया।

ये भी देखें- बादल फटा : सात लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता

पैसों की जरूरत बनीं वजह

फाल्गुनी रजनी को पैसों की जरूरत थी लिहाजा उन्होंने हां कह दी और उनकी गाड़ी चल निकली. देखते ही देखते वो आगे बढ़ती गईं। और 2015 में भाबी जी घर पर हैं से जुड़ गईं। अब इस शो 6 साल हो चुके हैं और भी फाल्गुनी रजनी इस शो का हिस्सा हैं. शो और इस किरदार दोनों को खूब पसंद किया जाता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.