अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खुशखबरी से कम नहीं है। वियतनाम की एयरलाइन VietJet भारत के यात्रियों के लिए सिर्फ ₹11 में हवाई टिकट दे रही है। हालांकि, इस किराये में एयरपोर्ट फीस और टैक्स शामिल नहीं हैं। कंपनी का यह स्पेशल प्रोमोशनल ऑफर 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक के लिए मान्य है। यानी केवल तीन दिनों के अंदर टिकट बुक कराने पर आप दिसंबर 2025 से मई 2026 के बीच वियतनाम की यात्रा कर सकते हैं।
कहां से कहां तक मिलेंगे टिकट
इस ऑफर के तहत भारतीय यात्री दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोच्चि से उड़ान भर सकते हैं। ये फ्लाइट्स हनोई (Hanoi), हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh City) और दा नांग (Da Nang) जैसे लोकप्रिय शहरों के लिए होंगी। ध्यान रहे, यह ऑफर केवल इकोनॉमी क्लास टिकटों पर लागू होगा और टिकट आप www.vietjetair.com या VietJet Air मोबाइल ऐप से खरीद सकते हैं।
बिजनेस क्लास पर भी छूट
VietJet सिर्फ इकोनॉमी क्लास ही नहीं, बल्कि अपने बिजनेस और स्कायबॉस (SkyBoss) यात्रियों को भी शानदार डिस्काउंट दे रही है। हर महीने की दूसरी और बीसवीं तारीख को इन क्लास के टिकटों पर 20% तक की छूट उपलब्ध रहती है। यह ऑफर पूरे साल चलता है, जिससे यात्रियों को बार-बार सस्ते दाम पर यात्रा करने का मौका मिलता है।
वियतनाम की सुंदरता का आनंद
वियतनाम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। VietJet के इस ऑफर से अब भारतीय यात्री बेहद कम कीमत में हनोई के ऐतिहासिक स्थलों, ह्यू के पुराने महलों और निन्ह बिन्ह की हरियाली का नजारा ले सकते हैं। यह ऑफर न सिर्फ यात्रा को किफायती बनाता है बल्कि यात्रियों को एशिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक को देखने का मौका भी देता है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
