HomeUttarakhandठंड के mausam में इस संस्था ने बांटे कपड़े, किया हर मदद...

ठंड के mausam में इस संस्था ने बांटे कपड़े, किया हर मदद का वादा

खबर संसार, हल्द्वानी: ठंड के mausam में इस संस्था ने बांटे कपड़े, किया हर मदद का वादा, सारथी फाउडेशन समिति ठंड के मौसम में भी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के लिए लगातार कार्य कर रही है जिस तरीके के गर्म कंबल वितरण की मुहिम चला रखी है वैसे ही संस्था गरीब बच्चों को ठंड के mausam में सर्दी से बचाने के लिए कपड़े देने का कार्य भी कर रही है।

ये भी पढें- राहत – कोविड के न्यू वैरियंट ओमिक्रोन के patient घर में ही हो रहे ठीक

सारथी फाउडेशन समिति संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा प्रसाद जी के नेतृत्व में संस्था में निरंतर कार्य चल रहा है संयोजक नवीन पंत, समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी एवं महिला संगठन अध्यक्ष दीप्ति चुफाल ने ठंड के mausam में बच्चों को कपड़े प्रदान किए और बच्चों को भविष्य में शिक्षा सामग्री से भी मदद करने का वादा किया।  संस्था के सदस्य नए गर्म कपड़े खरीदकर ऐसे लोगों की सहायता भी कर रहे है, जो गरीब और असहाय हैं।

समाज में पूरी जिम्मेदारी के साथ खड़ी रहेगी ये संस्था

सारथी फाउडेशन समिति संस्था के संयोजक नवीन पंत ने कहा कि संस्था समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगी और जहां भी संस्था के लोगों को अंतिम छोर के व्यक्ति तक कोई मदद पहुंचानी होगी संस्था हमेशा तत्पर करेगी। संस्था के समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्यों के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते अनेकों ऐसे कार्यों को कर रही है जिससे समाज को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से फायदा हो सके।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.