HomeTech & Autoइस महीनें में आपका 4G फोन खुद बन जाएगा 5G, ये कंपनी...

इस महीनें में आपका 4G फोन खुद बन जाएगा 5G, ये कंपनी दे रही है मौका

अगर आपने हाल ही में मोटी रकम चुका कर iphone खरीदा है, और इस बात की चिंता है कि 5G का इस्तेमाल करने के लिए एक बार फिर 60 से 70 हजार का खर्च करना होगा? परेशान मत होइए, क्योंकि iphone बनाने वाली कंपनी एप्पल ने अपने यूजर्स को खास तोहफा दिया है।

4G फोन अपने आप हो जाएगा 5G

एप्पल ने घोषणा की है कि ग्राहकों को 5G सेवाओं का लाभ देने के लिए जल्द ही कंपनी सॉॅफ्टवेयर अपडेट प्रस्तुत करने जा रही है। इसके तहत ग्राहकों के iphone अपने आप 4जी से 5जी में अपग्रेड हो जाएंगे। खबर है कि आईफोन यूजर्स को सॉफ्टवेयर को 5जी के अनुकूल बनाने के लिए दिसंबर में अपडेट करना शुरू कर देगी।

एप्पल का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार स्मार्टफोन के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट में तेजी लाने के लिए मोबाइल विनिर्माता कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है, जिससे ग्राहक 5जी सेवाओं का अनुभव सुगमता से उठा सकें।

देश में 5 अक्टूबर से शुरू हुई 5G सेवा

देश में रिलायंस जियो के द्वारा 5 अक्टूबर से 5जी सेवाओं की शुरुआत कर दी गई है। वहीं एयरटेल द्वारा 6 अक्टूबर से इस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर को देश में 5जी सेवाओं को पेश करने की घोषणा की थी। हालांकि, एक तरफ भारत में जहां लाखों ग्राहकों के पास 5जी के लिए तैयार फोन उपलब्ध है, वहीं दूसरी ओर प्रमुख ब्रांडों के कई उपकरण अभी इस सेवा के लिए तैयार नहीं हैं।

किस iphone में मिलेगी 5जी की सुविधा

एप्पल ने बयान में कहा, ”सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद 5जी को इस्तेमाल किया जा सकेगा और दिसंबर में आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए अपडेट शुरू कर दिया जाएगा।” यह सुविधा iphone 14, iphone 13, iphone 12 और iphone एसई (तीसरी पीढ़ी) मॉडल में उपलब्ध हो सकेगी।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.