खबर संसार नई दिल्ली।इस पार्टी ने पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष हटाए जी हा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, पंजाब मणिपुर गोवा के प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा मंगा है। जी पांचों राज्यों में चुनाव हुए है और सभी राज्यों में कांग्रेस की दुर्गति हुई है। हा उत्तराखंड में थोड़ा सा कह सकते है कि पहले 2017 में उसके पास 11 सीट थी अब यानि 2022 में 19सीट है।
बताते चले की कुमाऊं की 29 सीट में से कांग्रेस की 11 तो गडवाल में 41 में से 7 सीट आई। इधर दूसरी और कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत और कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के बीच जुवानी जंग चोहराहे पर आ गई है। दोनो एक दूसरे की पोल सोशल मीडिया में खुलेआम उड़ा रहे है।
बताते चले की यूपी में भी कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।इसलिए
सोनिया गांधी ने पाँच राज्यों के कांग्रेस प्रमुखों से चुनावी हार पर इस्तीफा देने को कहा है। हाल ही में संपन्न हुए पाँच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस का बेहद ख़राब प्रदर्शन रहा है। पंजाब में उसकी सत्ता चली गई और गोवा में उसकी सीटें पिछली बार से घट गईं। उत्तराखंड, यूपी और मणिपुर में भी पार्टी का कुछ ऐसा ही प्रदर्शन रहा है। पाँचों राज्यों में कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा है कि वे पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए अपना इस्तीफा दे दें
जिन राज्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को हटाया गया है उनमें पंजाब के नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हैं। पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए चुनावी विश्लेषक एक बड़ा कारण पार्टी में लगातार चलती रही क़लह भी बताई गई जिसके लिए सिद्धू को ज़िम्मेदार माना गया।



