HomeNationalभारत में कत्लेआम की धमकी… बांग्लादेशी युवक का वीडियो देख सनसनी

भारत में कत्लेआम की धमकी… बांग्लादेशी युवक का वीडियो देख सनसनी

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक भारत में घुसकर हिंदुओं का कत्लेआम करने की धमकी देता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @pakistan_untold नाम के अकाउंट से यह वीडियो 9 जुलाई 2025 को पोस्ट किया गया। वीडियो में बांग्लादेशी युवक भड़काऊ बातें करते हुए कहता है, “अगर भारत में किसी मुस्लिम को परेशान किया गया या मस्जिदें तोड़ी गईं तो मैं बॉर्डर तोड़कर भारत में घुस जाऊंगा और हिंदुओं का कत्लेआम कर दूंगा।” उसकी जहरीली जुबान और हिंसक मानसिकता देखकर लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जता रहे हैं।


यूजर्स ने उड़ाया मजाक, किया विरोध

वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “भाई, रुक जा नहीं तो नस फट जाएगी। ओए सिंगल बैटरी, कोई एक झप्पड़ लगा दे तो बिखर जाएगा। बातें तू औकात से ऊपर की कर रहा है।” एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि, “दूसरों के मामले में टांग नहीं अड़ानी चाहिए। अपनी स्थिति पर ध्यान देना ही बेहतर है।”


62 हजार से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

यह वीडियो अब तक 62 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। साफ है कि वीडियो ने लोगों की भावनाओं को भड़काया है। हालांकि एबीपी न्यूज ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद हिंदू समुदाय पर अत्याचार और हमले बढ़ने की खबरें सामने आई हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.