HomeNationalमणिपुर में मेइती नेता की गिरफ्तारी के विरोध में मशाल जुलूस और...

मणिपुर में मेइती नेता की गिरफ्तारी के विरोध में मशाल जुलूस और हिंसा

मणिपुर में एक बार फिर अशांति बढ़ गई है। मेइती संगठन ‘अरामबाई तेंगगोल’ के नेता कानन सिंह और चार अन्य की गिरफ्तारी के विरोध में राज्य में जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार से शुरू हुए प्रदर्शन रविवार रात हिंसक हो उठे। मणिपुर के इंफाल पश्चिम के क्वाकेइथेल और सिंगजमै इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस और रबर बुलेट्स का इस्तेमाल किया।


🧯 सरकारी दफ्तर में आगजनी, टायर जलाकर किया विरोध

इंफाल पूर्व के याइरीपोक तुलिहाल स्थित SDC ऑफिस में आग लगा दी गई, जिससे दस्तावेज जल गए और इमारत को नुकसान पहुंचा। सड़कों पर टायर जलाकर और मिट्टी के ढेर लगाकर प्रदर्शनकारियों ने अवरोध खड़े किए। वांगखेई, खुरई और अन्य इलाकों में भी विरोध जारी है। सोमवार सुबह तक इंफाल के कई हिस्सों में जलते टायरों से धुआं उठता देखा गया।


👥 सरकार गठन की मांग, राष्ट्रपति शासन के बीच आंदोलन तेज

मणिपुर के खुरई में महिला समूहों ने मशाल जुलूस निकाला और सरकार के तत्काल गठन की मांग की। मणिपुर राज्य में इस समय राष्ट्रपति शासन लागू है। पुलिस ने कहा कि हालात बेहद तनावपूर्ण हैं लेकिन अवरोधों को हटाया जा रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.