HomeUttarakhandold age pension योजनान्तर्गत पति-पत्नी दोनों को मिलेगी पेंशन-डीएम

old age pension योजनान्तर्गत पति-पत्नी दोनों को मिलेगी पेंशन-डीएम

हल्द्वानी, खबर संसार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी वृद्धावस्था पेंशन (old age pension) योजनान्तर्गत पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ अनुमन्य होगा।

शहरी क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृत अधिकार उप जिलाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृत अधिकारी सम्बन्धित ग्राम पंचायत को है।

हर तीन माह में चलेगा अभियान

जनपद में वृद्धावस्था पेंशन (old age pension) हेतु पात्र पति-पत्नी को योजना का माह जून, 2022 तक शत-प्रतिशत लाभ दिया जा सके, इसके लिए समाज कल्याण विभाग द्धारा हर तीन माह में एक अभियान चलाकर पेंशन हेतु पात्र आवेदनकर्ताओं की औंपचारिकताये को पूर्ण किया जाएगा।

श्री गर्ब्याल ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन धनराशि माह अप्रैल 2022 से प्रतिमाह 1400-00, तीन माह में रू0 4200 प्रति लाभार्थी देय होगा तथा हर तीन माह में समाज कल्याण अधिकारी द्वारा पेंशनरों को उनके बैंक खाते में पेंशन धनराशि का भुगतान किया जायेगा।

इसे भी पढ़े-कल हल्द्वानी में होंगे अल्पसंख्यक कल्याण एवं परिवहन मंत्री चन्दन रामदास

वृद्धावस्था (old age pension) पति-पत्नी पेंशन योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि माह अप्रैल से जून 2022 के मध्य जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों की खुली बैठक आहूत की जाये।

पंचायतों की खुली बैठकों में वृद्धावस्था पेंशन हेतु पात्र व्यक्तियों का चयन कराते हुये विकास खण्ड स्तर पर पेंशन औपचारिकतायें भी पूर्ण कराई जाए। साथ ही पंचायतों की बैठकों में वर्तमान में मृतक पेंशनर को भी सूचीबद्ध कर सूची ग्रामवार समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध करायेगें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.