हल्द्वानी, खबर संसार। सूबे के समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं परिवहन मंत्री चन्दन रामदास 8 अप्रैल को जनपद भ्रमण पर आ रहे है। जानकारी देते हुये निजी सचिव गोपाल सिह नयाल ने बताया कि मंत्री रामदास गुरूवार को सायं 5 बजे रामनगर से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 6 बजे हल्द्वानी पहुचकर भाजपा कुमाऊं सम्भाग में स्वागत कार्यक्रम मे प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे।
इसे भी पढ़े-वर्ल्ड हेल्थ डे पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों हुए आयोजित
मंत्री श्री रामदास 8 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 9ः15 बजे पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री स्व0 बची सिह रावत के वार्षिक श्राद्व मे प्रतिभाग करेंगे, इसके उपरान्त श्री रामदास 11 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम मे प्रेस वार्ता करेंगे। श्री रामदास प्रेस वार्ता के उपरान्त कार द्वारा भीमताल को प्रस्थान करेंगे।
इसे भी पढ़े-विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सीएम ने चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया
मंडलायुक्त सर्किट हाउस में करेंगे समीक्षा बैठक
हल्द्वानी, खबर संसार। जानकारी देते हुये उप निदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेन्द्र तिवारी ने बताया है कि आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत की अध्यक्षता में 8 अप्रैल शुक्रवार प्रातः 11 बजे से सर्किट हाउस में दो करोड से अधिक लागत के अपूर्ण, अनारम्भ व वन भूमि हस्तान्तरण से लम्बित कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।
उन्होने कहा जनपद स्तरीय अधिकारी बैठक मे समस्त सूचनाओं सहित स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


