खबर संसार, प्रयागराज: यूपी की अनोखी marriage, जहां दहेज में दिया ‘बाबा’ का ‘बुलडोजर’, उत्तर प्रदेश में इन दिनों मुख्यमंत्री योगी का बुलडोजर जमकर चल रहा है। साथ लोगों में भी बाबा का ‘बुलडोजर’ चर्चा में बना रहता है। बाबा का बुलडोजर इस तरह लोगों को भा रहा है कि प्रयागराज चैरसिया समाज द्वारा आयोजित सामूहिक marriage में 9 जोड़ों को प्रतीक स्वरूप बाबा योगी का ‘बुलडोजर’ दहेज के रूप गिफ्ट किया गया है। ‘बुलडोजर’ देखकर यह प्रतीत होता है कि बाबा के बुलडोजर ने प्रदेश से माफिया और गुंडाराज खत्म कर दिया है।
ये भी पढें- Sri Lanka में चावल 500 रुपये, चीनी 290 रुपये किलो, जाने ऐसा क्यों हुआ
पूरे क्षेत्र में marriage की चर्चा जोरों पर
बता दें कि प्रयागराज के कटरा स्थित राम वाटिका में युवा चैरसिया समाज द्वारा आयोजित सामूहिक marriage के 9 जोड़ों में वर-वधू को गृहस्थी के सामान में नव दंपतियों के लिए बेड, टीवी, फ्रिज, कूलर, बिस्तर व गृहस्थी का अन्य साजो-सामान समाज के साथ बाबा का बुलडोजर भी दिया गया। जिससे वहां बैठे लोग चैंक गए। दूल्हें ने भी कहा कि ये जो दहेज के रूप में ‘बुलडोजर’ दिया गया है गुंडे, माफियाओं के लिए किसी यमराज से कम नहीं हैं। साथ ही दूल्हे ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने प्रदेश से माफिया और गुंडाराज खत्म कर दिया है।
इस मौके पर प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि बुलडोजर यूपी में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। इसके माध्यम से अब यह संदेश दिया जा रहा है कि गलत काम करने वालों के लिए बुलडोजर बहुत है। अब योगी सरकार में बुलडोजर ने बहुतों माफियाओं का सफाया किया है।
