खबर संसार, लखनऊ: UP Election 2022- …तो योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अमिताभ ! यूपी विस चुनाव 2022 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनेता चुनावी बिसात बिछाने लग गए है। कौन हारेगा और कौन जीतेगा ये विस UP Election 2022 ही बताएगा। लेकिन चुनाव को लेकर धीरे-धीरे सियासत चरम पर पहुंच रही है। अब देखना ये है कि इस विस चुनाव में कौन बाजी मारेगा। अब अमिताभ ठाकुर ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया हैं।
UP Election 2022 के लिए अमिताभ ने किया बड़ा ऐलान
रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने यूपी विस UP Election 2022 चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि मेरे तमाम साथी लगातार मुझे उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। मै इन बातों को गंभीरता स ले रहा हूं। मैंने निर्णय लिया है कि योगी आदित्यनाथ जहां से भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, मैं निश्चित रूप से उनके विरुद्ध चुनाव लडूंगा।
ये भी पढ़े- सीएम ने सीएम हाउस में ध्वजारोहण किया
कौन हैं अमिताभ ठाकुर
अमिताभ ठाकुर काफी विवादित रहे हैं, अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस के साथ-साथ कवि व लेखक हैं। अमिताभ ठाकुर का विवादों से हमेशा नाता रहा। उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों के नाम से काफी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां, बैंक व पीपीएफ जमा की हैं। कई बार सत्ता में बैठे लोगों को अमिताभ से परेशानी हुई। पिछली अखिलेश सरकार में मुलायम सिंह से विवाद का ऑडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिए गए थे। इसके बाद अमिताभ ठाकुर ने अखिलेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब अमिताभ ठाकुर ने UP Election 2022 विस चुनाव लड़ने का एलान किया है।
अमिताभ के खिलाफ पांच विभागीय कार्रवाई भी हुई थी। उनके खिलाफ आरोप था कि 16 नवम्बर 1993 को आईपीएस की सेवा प्रारंभ करते समय अपनी संपत्ति का ब्योरा शासन को नहीं दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 1993 से 1999 तक का वर्षवार संपत्ति विवरण शासन को एकमुश्त दिया। गृहमंत्रालय ने समय से पहले उन्हें रिटायर कर दिया।


