Thursday, January 22, 2026
HomeTech & Autoठप हुई UPI सेवा, गूगल, पेटीएम व फोन-पे से पेमेंट करने में...

ठप हुई UPI सेवा, गूगल, पेटीएम व फोन-पे से पेमेंट करने में आ रही परेशानी

देश के आम से खास लोगों तक पहुंच बनाने वो यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरपेस (UPI) में तकनीकी गड़बड़ी से डिजिटल लेन-देन ठप हो गया है। जिससे गूगल-पे, पेटीएम और फोन-पे (Paytm, PhonePe, Google Pay) प्रमुख ऐप्स के यूजर को पेमेंट करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनपीसीआई (NPCI) ने जारी किया बयान

देशभर में UPI सेवा में आई रुकावट को लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, “,एनपीसीआई इस समय कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है, जिसकी वजह से कुछ UPI लेन-देन आंशिक रूप से असफल हो रहे हैं। हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे।

हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।” यह परेशानी ऐसे समय में आई है जब देश में करोड़ों लोग रोज़मर्रा के लेनदेन के लिए UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल NPCI द्वारा इसे जल्द सही करने पर काम जारी है और जल्द ही सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यूपीआई के डाउन होने पर लोगों ने की शिकायत

पिछले एक साल में यह यूपीआई के डाउन होने का यह छठा मामला है। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, सुबह 11:26 बजे से यूपीआई में दिक्कतें शुरू हुईं। सबसे ज्यादा परेशानी 11:41 बजे हुई। तब 222 से ज्यादा लोगों ने पेमेंट में दिक्कत की शिकायत की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कई लोगों ने लिखा कि उन्हें पेटीएम और गूगल पे जैसे ऐप पर पेमेंट करने में परेशानी हो रही है।

बार बार ठप हो रहीं सेवाएं

यह पहला मौका नहीं है जब UPI पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो। बीते कुछ दिनों में UPI पेमेंट करने में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान लोगों को पैसों के लेनदेन में भारी परेशानी हुई है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.