HomeEntertainmentअजीब सी ड्रेस में Urfi ने किया बेली डांस, फैन्स ने बुरी...

अजीब सी ड्रेस में Urfi ने किया बेली डांस, फैन्स ने बुरी तरह कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली, खबर संसार। बिग बाॅस ओटीटी से फेसम हुई उर्फी जावेद (Urfi javed) का एक वीडियों इन दिनों काफी वायरल हो रही है। इस वीडियों में उर्फी अजीब से ड्रेस में बेली डांस करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार फैंस के बीच अक्सर चर्चा में बना रहता है।

बताते चले कि कभी प्लास्टिक बैग, कभी ब्रा दिखाने वाला टॉप तो कभी मोजों से बनाया टॉप, उनकी ड्रेस हर बार वायरल मटेरियल बनकर सामने आती है। अब एक बार फिर उर्फी अपनी अजीब सी ड्रेस में डांस करती नजर आ रही हैं और उनका वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

बॉस ओटीटी पर उर्फी ने मचाया था धमाल

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi javed) ने बिग बॉस ओटीटी के घर में खूब धमाल मचाया। वो अपने कमाल के फैशन सेंस की वजह से घर में छाई रहीं। शो खत्म होने के बाद भी उर्फी चर्चा में बनी हुई है। आए दिन उर्फी अपने ऑउटफिट को फ्लॉन्ट करते देखी जाती हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी. उर्फी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

उर्फी ने किया बेली डांस

इस वीडियो में उर्फी (Urfi) ने पिंक स्लिट वाली स्कर्ट और चोली पहनी हैं, जो बिल्कुल भी फिटिंग की नहीं है। उर्फी बार-बार इसे एडजेस्ट कर रही हैं। उर्फी जावेद ने इस वीडियो में अजीब सा बेली डांस किया है। उर्फी वीडियो में कैमरामैन से कह रही हैं कि तस्वीरें खींचते रहो।

पंजाब की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे Kejriwal, जाने क्या-क्या कहा

उर्फी (Urfi javed) का वीडियो देखने के बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया है। लोगों को उर्फी का फैंस सेस और डांस स्टाइल दोनों ही पसंद नहीं आया है।लोग खूब मजाक उड़ा रहे हैं। टीवी शोज की बात करें तो उर्फी चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा बनी थीं लेकिन 8वें दिन एविक्ट हो गईं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.