HomeSportविजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस-सूर्या-दुबे फेल, पंजाब ने मुंबई को 1 रन से...

विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस-सूर्या-दुबे फेल, पंजाब ने मुंबई को 1 रन से हराया

विजय हजारे ट्रॉफी में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई को महज 1 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान अभिषेक शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि IPL स्टार प्रभसिमरन सिंह भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ाती नजर आई, लेकिन अनमोलप्रीत सिंह (57 रन) और रमनदीप सिंह (72 रन) ने पारी को संभालते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब की पूरी टीम 216 रन पर ऑलआउट हो गई।

सरफराज खान ने पंजाब के गेंदबाजों पर कहर बरपाया

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत भी खास नहीं रही। अंगकृष रघुवंशी (23) और मुशीर खान (21) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर आए सरफराज खान ने पंजाब के गेंदबाजों पर कहर बरपा दिया। सरफराज ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 20 गेंदों में 62 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रनों की उपयोगी पारी खेली, लेकिन वह मैच को अंत तक नहीं ले जा सके। सूर्यकुमार यादव (15) और शिवम दुबे (12) जैसे बड़े नाम पूरी तरह फ्लॉप रहे।

मैच का सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब मुंबई ने 5 विकेट पर 201 रन बना लिए थे। जीत के लिए सिर्फ 16 रन चाहिए थे और ओवर भी भरपूर बचे थे। यहीं से पंजाब के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। अगले 14 रन के अंदर मुंबई के 5 विकेट गिर गए, और पूरी टीम 215 रन पर सिमट गई। इस तरह पंजाब ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को 1 रन से हराकर सबको चौंका दिया।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.