खबर संसारए देहरादून: Vijay सम्मान रैली – राहुल गांधी बोले उत्तराखंड से मेरा गहरा रिश्ता, उत्तराखंड 2022 विस सभा चुनाव को देखते हुए आज राहुल गांधी गुरूवार को देहरादून के परेड ग्रांउड में Vijay सम्मान रैली को संबोधित किया। इस दौरान वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल गांधी ने परेड ग्राउंड में पहुंचकर जनरल बिपिन रावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और इसके बाद पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
ये भी पढें- लड़कियों की शादी अब 21 years से पहले नहीं, वर्ना लगेगा इतना जुर्माना
बेरोजगार व महंगाई से जनता परेशान
देहरादून Vijay सम्मान रैली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव है आपके सामने हैं और सबसे ब़ड़ी समस्या बेराजगारी की है। डीजल.पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिससे जनता बेहाल है। मगर सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। राज्य में कांग्रेस सरकार आने पर रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। मेरा उत्तराखंड से गहरा रिश्ता रहा है क्योंकि मैने दो से तीन वर्ष तक दून स्कूल में पढ़ाई की है।
मेरे परिवार ने दीं देेश के लिए कुर्बानियां
उत्तराखंड से मेरे परिवार का भी रिश्ता रहा है। जब दादी देश के लिए शहीद हुई और मुझे फिर 21 मई याद आया, जिस दिन मेरे पिता इस देश के लिए शहीद हुए। कुर्बानी का रिश्ता है मेरा और आपका। जो कुर्बानी उत्तराखंड के हजारों परिवारों ने दीए वही कुर्बानी मेरे परिवार ने दी। जब मेरे पिता की शहादत हुई थी। वो दिन मुझे याद आता है। उससे महसूस होता है कि मेरा उत्तराखंड से कुर्बानी का रिश्ता है। राहुल गांधी ने कहा कि पिता को खोनाए भाई को खोने का दर्द इस राज्य के लोग अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने ऐसी कुर्बानी नहीं दीए वो बात को कभी नहीं समझ सकते।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के हालिया कार्यक्रमों पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ही गंगा में स्नान कर सकते हैं। पिछले दिनों उन्होंने राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी गंगा में स्नान नहीं करने दिया। असल में 13 दिसंबर को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने गंगा में स्नान किया था।
राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने देश को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि इस राज्य ने हिन्दुस्तान को सबसे ज्यादा अपना खून दिया और देता रहेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की लड़ाई में 13 दिन में पाकिस्तान ने अपना सिर झुका दिया था। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जो 1971 में हुआ। उसे गहराई से समझने की जरूरत है।


