HomeSportसामने आई विनेश की पहली तस्वीर, मत रो विनेश, आपके साथ खड़ा...

सामने आई विनेश की पहली तस्वीर, मत रो विनेश, आपके साथ खड़ा है पूरा देश

पेरिस: जी हां, विनेश फोगाटा इतिहास रचने से चूक गई हैं। भारत के हाथ रेसलिंग में गोल्ड मेडल आते-आते रह गया। विनेश को महज कुछ ग्राम वजन की वजह से पेरिस ओलंपिक से बाहर होना पड़ा। विनेश फोगाट भारत की स्टार रेसलर हैं। 50 किलोग्राम महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से वह बाहर हुई हैं।

विनेश फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिस्क्वालीफाई किया गया। भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थीं। उनका वजन महज 50 से 100 ग्राम अधिक पाया गया। इसके साथ ही 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। डिस्क्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की पहली तस्वीर सामने आई है।

इन तस्वीरों में विनेश फोगाट अफसोस करतीं और दुखीं नजर आ रही हैं। अभी विनेश को ऐसा लग रहा है जैसे उनका पूरा सपना ही चकनाचूर हो गया हो। वह जमीन पर बैठीं और रोती नजर आईं। इस तस्वीर में यह समझा जा सकता है कि अभी विनेश फोगाट के दिल पर क्या बीत रही होगी। वह भी तब, जब वह गोल्ड जीतने के महज एक कदम दूर थीं। मगर अब जो हो गया सो हो गया। अब विनेश को आगे बढ़ने की जरूरत है।

Vinesh Phogat पेरिस में रोती नजर आई

अगर वह गोल्ड मेडल जीतती तो भारत के लिहाज से यह बड़ा कीर्तिमान होता। मंगलवार को विनेश ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई थीं, जब उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराया। आज यानी बुधवार को विनेश फोगाट गोल्ड मेडल के लिए अमेरिका की सारा ऐन हिल्डेब्रांड से भिड़ने वाली थीं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.