जी, हां दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट में शुक्रवार (31 मई) को बम की धमकी मिली, जिसमें 177 यात्री और एक बच्चा सवार था। इस पर एयरलाइन और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की। फ्लाइट संख्या-यूके-611 को रात लगभग 12:10 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। इसकी चेकिंग के लिए दो घंटे से भी ज्यादा का ऑपरेशन चलाया गया।
चेकिंग के लिए दो घंटे से भी ज्यादा का ऑपरेशन चलाया गया
सूत्रों ने बताया, “विस्तारा की फ्लाइट यूके611 नई दिल्ली से आ रही थी और धमकी भरे कॉल के बाद श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। कॉल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) श्रीनगर को मिली।” इस तरह के खतरों के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान को उतरते ही तुरंत एक आइसोलेशन बे में भेज दिया गया। विमान को एक सूनसान इलाके में ले जाया गया। सभी यात्री कथित तौर पर सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति को प्राथमिकता के साथ संभाला जा रहा है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
