HomeCrimeभारत में पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी! आरोपी कोलकाता से...

भारत में पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी! आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

कोलकाता, खबर संसार। जी, हां पाकिस्तान भले ही अपनी जनता को दो वक्त का खाना नहीं खिला पा रहा है लेकिन उनका जासूसी तंत्र काफी एक्टिव है। पाकिस्तान भले ही अपने मकसद में कामयाब नहीं होता, हर बार मूंह की खाता है लेकिन भारत के खिलाफ साजिश रचने से बाज नहीं आता हैं।

कुछ लोग भारत में भी पाकिस्तान के हितैशी है जो रहते तो भारत में हैं लेकिन काम पड़ोसी मुल्क के लिए करते हैं। एक ऐसी ही शख्स को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ब‍िहार का रहने वाला है आरोपी

आरोपी बिहार का रहने वाला है। कोलकाता पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हावड़ा जिले में उसके घर से शुक्रवार को पकड़ा। अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे देश की सुरक्षा के लिए घातक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को कई घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके मोबाइल फोन से तस्वीरों, वीडियो और ऑनलाइन चैट (संवाद) के रूप में खुफिया जानकारी मिली। यह जानकारी उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया एजेंट को भेजी थी।’’ कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी पहले दिल्ली में रहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.