HomeUttarakhandये क्या खेला हो रहा, SIR में आपत्तिया क्या सिर्फ भाजपा के...

ये क्या खेला हो रहा, SIR में आपत्तिया क्या सिर्फ भाजपा के लोग जिसका कोई अता न पता है?

खबर संसार ।ये क्या खेला हो रहा, SIR में आपत्तिया क्या सिर्फ भाजपा के लोग जिसका कोई अता न पता है? कोई 147 तो कोई 100 आपत्ति लगा रहा? इसको लेकर शहर शहर हड़कंप मचा हुआ है, ताज़ा मामला किच्छा से सुर्खियों में है जिसमे एक मथुरा निवासी हरीश चौधरी का फ़ोन दिया है बात करने पर कहता भैया जी हम तो उत्तराखंड कभी आये ही नहीं,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। किच्छा में भाजपा नेता और बीएलए-02 के नाम से 192 आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

आपत्ति फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर संदिग्ध पाए गए हैं। किच्छा निवासी नितिन भाजपा अनुसूचितं मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हैं। उनके नाम से कुल 147 आपत्तियां दर्ज मिली हैं। नितिन की आपत्ति फार्म में जो मोबाइल नंबर दिया गया वह मथुरा निवासी हरीश चौधरी के नाम पर रजिस्टर्ड है जब हरीश चौधरी से बात की गई थी उन्होंने कहा की वे कभी उत्तराखंड नहीं आए वही नितिन का असली मोबाइल नंबर आपातकाल नंबर से सिर्फ एक अलग है प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी

इसी तरह किच्छा के छिनकी में रहने वाले विनीत कुमार गोसाई के नाम से 120 आपत्ति लगी है
किच्छा के धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी के परिवार के पांच सदस्यों के नाम से एक ही दिन में 7 अगस्त को 18 पट्टी लगाई गई
किच्छा के इंदरपुर के बूथ संख्या 47 पर आकाश यादव के नाम से 28 आपत्तियां लगी हैं
किच्छा के महाराजपुर निवासी पूर्व जनप्रतिनिधि नरेंद्र ठुकराल के परिवार की चार सदस्यों के नाम पर 20आपत्तियां लगी हैं,रुद्रपुर से भी एक व्यक्ति ने 100 आपत्ति लगाई है

इधर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का कहना है कि एक गिरोह आपत्ति दर्ज करने का काम कर रहा है जिसे कोई जानता ही नहीं है उसने नाम से भी आपत्ति दर्ज की है लोग खुद इस मामले में शपथ पत्र दिन नहीं तो हम हाईकोर्ट जाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे,इधर राज्य की सफाई कर्मचारी आयोग व भाजपा नेता नितिन का कहना है कि हां हमने आपत्तियां दर्ज कराई है गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कई लोगों के नाम दिए हैं

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.