जी, हां दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने राजनीति को और भी गर्म कर दिया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष पूरी तरीके से आमने-सामने है। इंडिया गठबंधन के नेता केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साध रहे हैं और इसे लोकतंत्र की हत्या बता रहे हैं।
दूसरी ओर भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि केजरीवाल को 9 बार समन जारी किया जा चुका था। वह कभी भी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। उनकी ओर से कोर्ट जाया गया। कोर्ट ने जब गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया तब केजरीवाल के खिलाफ एक्शन हुआ है। हालांकि ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर लोकसभा चुनाव पर कितना असर पड़ सकता है?
आम आदमी पार्टी के लिए झटका
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। आम आदमी पार्टी देश की 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और असम में उसने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में पार्टी के समक्ष बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के पूरे चुनावी कैंपेन पर ग्रहण भी लग सकता है।
इंडिया गठबंधन के प्रचार पर भी असर पड़ेगा क्योंकि केजरीवाल बड़े नेता माने जाते हैं। उन्हें लोगों को अपने पक्ष में करना आता है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी सिंपैथी गेन करने की कोशिश कर रही है। इसलिए वह पूरी तरीके से भाजपा पर हमलावर है। साफ तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सिर्फ और सिर्फ केजरीवाल से डरते हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
क्या बीजेपी को होगा नुकसान
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनकी पार्टी रणनीति बनाने में जुटी है ताकि सहानुभूति लहर का लाभ बताने की कोशिश किया जा सके। आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। यही कारण है कि भाजपा तुरंत पलटवार कर रही है। अगर विपक्ष और आम आदमी पार्टी यह मैसेज डिलीवर करने में कामयाब हुए कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्षी दलों के नेताओं को ही निशाना बना रही है तो ऐसे में भाजपा के लिए नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि भाजपा पूरी तरीके से यह बताने की कोशिश कर रही है कि केजरीवाल को कोर्ट से पहले झटका लगा, फिर उनकी गिरफ्तारी हुई है। केजरीवाल को नौ बार समान जारी किया गया था। वह पूछताछ के लिए शामिल नहीं हुई इसलिए उनकी गिरफ्तारी हुई है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस