खबर संसार, लखनऊ : …जब सब्जी बेचते दिखे IAS अधिकारी, तस्वीर वायरल। क्या आपने कभी आईएएस अधिकारी को सब्जी बेचते हुए देखा शायद नहीं। लेकिन ये सच है कि डाॅ अखिलेश मिश्रा उत्तर प्रदेश परिवाहन विभाग में स्पेशल सेके्रटरी और सीनियर IAS अधिकारी हैं। उनकी जब सोशल मीडिया पर सब्जीे बचेने की तस्वीर सामने आयी तो उन्होनें अपनी फेसबुक से उस पोस्ट का हटा दिया। जिसमें वह सब्जी बचते नजर आ रहे थे। लेकिन उनके कई पोस्ट लोगों ने अपने पास सुरक्षित रख लिये थे।
इस लिए बेच रहे थे IAS अधिकारी सब्जी
IAS अधिकारी अखिलेश मिश्रा को बताया कि वह एक बार प्रयागराज गए थे। लौटने वक्त लखनऊ में मैने देखा कि एक बुजुर्ग महिला सब्जी बेच रही है। मैं सब्जी खरीदने के लिए उसकी दुकान पर पहुंचा था, लेकित तब तक उसका बच्चा उससे कहीं दूर चला गया था, तो उस महिला ने मुझसे कहा कि मैं 5 मिनट के लिए उसकी दुकान देख दूं। मैने कहा ठीक है, लेकिन उस महिला को नहीं पता था कि मैं कौन हूं।
ये भी पढ़ें- सावधान- कोरोना ने बढ़ाई भारत की चिंता, एक दिन में 44658 new cases
फेस बुक से हटा दी पोस्ट
IAS अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वह महिला बच्चे को पकड़ने के लिए दूर चली गई थी, तब तक वहां सब्जी खरीदने के लिए ग्राहक आ गए, तो मैं उस महिला की परेशानी को देखते हुए मैं सब्जी तौलने लगा, और बेचने भी लगा। इतने में मेरे एक साथी ने मजाक में ही मेरी सब्जी बेचने की फोटो खींच ली, और फिर मेरे ही फोन से फेसबुक पर यह पोस्ट अपलोड भी कर दी। जब मुझे इस बात का पता चला तो मैंने फेसबुक से पोस्ट को हटा दिया। तस्वीरें वायरल होने की जानकारी पर खुद आईएएस अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने सफाई दी है।
पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://khabarsansar.co.in/


