HomePoliticalजब MLA पहुंचे ग्रामीण के दरवाजे भैंस लेकर, जानिए क्या है माजरा

जब MLA पहुंचे ग्रामीण के दरवाजे भैंस लेकर, जानिए क्या है माजरा

खबर संसार, लखीमपुर: जब MLA पहुंचे ग्रामीण के दरवाजे भैंस लेकर, जानिए क्या है माजरा, लेकिन ये बिल्कुल सच है कि एक विधायक को ग्रामीण के घर भैंस लेकर पहुंच गए। MLA का कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक गरीब ग्रमीण की मदद की है। क्योंकि उसकी आजीविका पर संकट आ गया है। जीवनयापन के लिए उसके पास पैसों का अभाव हो गया था। इसके उन्होंने उस ग्रामीण की मदद की है।

पलिया विस से MLA  है रोमी साहनी

रोमी साहनी पलिया विस से बीजेपी MLA हैं एक बार वह बेहद सुर्खियों में आ गए। जब उन्होंने एक दुखी परिवार के बारे में सूचना मिली कि गरीब ग्रामीण की भैंस करंट से मर गई है और परिवार चलाने के लिए जीविका पर संकट आ गया है। करंट से भैंस के मर जाने की वजह से गरीब परिवार दो दिनों से भूखा है और कुछ भी नहीं खाया है।

ये भी पढ़ें – 17 वर्ष का युवक सिर्फ milk पीकर है जिंदा, आज तक नहीं खाया अन्न

जब भैंस लेकर पहुंच पीड़ित परिवार के घर

जानकारी के अनुसार MLA रोमी साहनी ग्रामीण की मदद के लिए आगे आए और गरीब परिवार की मदद के लिए 35000 रुपये की एक भैंस खरीद कर खुद पीड़ित परिवार के घर भैंस लेकर पहुंच गए। जब विधायक जी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तो परिवार के मुखिया और उनकी पत्नी आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने विधायक जी को धन्यवाद देते हुए उनकी प्रशंसा करने लगे।

क्या पूरा मामला

मामला ग्राम संसारपुर का है, जहां बीते दिनों धर्मेन्द्र भार्गव नाम के ग्रामीण के घर आयी आपदा से धर्मेन्द्र व पत्नी माधुरी देवी दोनों जीविका को लेकर सदमे में आ गए थे. दो दिन पहले धर्मेंद्र भार्गव की भैंस बिजली करंट लगने से मर गई थी. जिससे दुखी परिवार ने दो दिनों से कुछ भी नहीं खाया था।

जब संसारपुर के लोगों ने विधायक रोमी साहनी को बताया तो विधायाक जी ने तुरंत मदद करने की सोची और उन्होंने लखनऊ से आकर एक भैंस व पड्डी खरीदी जिसकी कीमत 35,000 हजार थी। उन्होंने खुद इस भैंस को धर्मेंद्र भार्गव के घर ले जाकर उन्हें सौंपी । विधायक की इस दरियादिली को देख गरीब परिवार की आंखों में आंसू आ गए।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.