HomePoliticalजब सपा leader मंच पर मांगने लगे बीजेपी के लिए वोट, मची...

जब सपा leader मंच पर मांगने लगे बीजेपी के लिए वोट, मची हलचल

खबर संसार, बरेली : जब सपा leader मंच पर मांगने लगे बीजेपी के लिए वोट, मची हलचल, उत्तर प्रदेश विस चुनाव 2022 नजदीक आ चुके हैं। कुछ महीनों बाद ही वहां पर विस चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने वोटों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। और विस चुनाव से पहले जोरशोर से प्रचार चल रहा है।

ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समाजवादी पार्टी की एक सभा चल रही है। इस सभा में बरेली के सपा leader कैलाश बाबू मौर्य सपा को वोट देने की अपील के बजाय वह बीजेपी का नाम लेने लगे और बीजेपी के लिए वोट मांगने लगे। जिसके बाद सपा नेताओं में असहज की स्थिति पैदा हो जाती है। और मंच पर हलचल शुरू हो जाती है।

ये भी पढें- सीएम ने संभाला मोर्चा हेलीकॉप्टर से कर रहे निरक्षण!

सपा leader कैलाश बाबू भाजपा के लिए मांगने लगे वोट

इस वीडियो में सपा leader ने कैलाश बाबू मौर्य समाजवादी पार्टी की सभा में कहा कि ”मेरा सभी लोगों से कहना कि भारतीय जनता पार्टी की जीत ये सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की जीत नहीं है ये हमारी जीत है और जितनी मजबूती के साथ हम भारतीय जनता पार्टी को वोट करेंगे भाजपा उतनी ही मजबूत होगी।” लेकिन जैसे ही उनको अपनी गलती का एहसास , तो उन्होंने इस भूल को लेकर सुधार किया। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ leader व पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने कहा कि, कैलाश बाबू मौर्य अभी 8 दिन पहले से ही सपा में शामिल हुए हैं, जिस वजह से उनकी जुबान फिसल गई थी।

कई पार्टी के नेताओं ने किया सपा पर ट्विट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, ‘ क्या अखिलेश यादव जी? खेला कर दिए का? नई हवा है, बीजेपी से मिली सपा है। ‘

वहीं फिल्ममेकर अशोक पंडित ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘भगवा रंग ही ऐसा है जिसे पहनते ही इंसान बीजेपी की जय जय करने लगता है। अखिलेश यादव सत्ता तो आपको मिलेगी नहीं पर हां आपकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीजेपी ज्वाइन करनी पड़ेगी।’

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.