Saturday, February 15, 2025
HomeNationalकब होगा संसद का पहला विशेष सत्र व कब चुना जाएगा स्पीकर?...

कब होगा संसद का पहला विशेष सत्र व कब चुना जाएगा स्पीकर? जाने तारीख

जी, हां संसद का विशेष सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए नवनिर्वाचित सांसद 24 और 25 जून को शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा लोकसभा स्पीकर का चुनाव 26 जून को होने की संभावना है।

केंद्र सरकार की तरफ से पहले लोकसभा के अध्यक्ष के पद के लिए एक सांसद का नाम प्रस्तावित किया जाएगा। सरकार के प्रस्ताव को अगर विपक्ष सर्वसम्मति से स्वीकार कर लेता है तो चुनाव नहीं होंगे। ऐसा नहीं होता है तो विपक्ष भी अपनी ओर से एक उम्मीदवार खड़ा कर सकता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संयुक्त सत्र को कर सकती हैं संबोधित?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को भी संबोधित कर सकती हैं। राष्ट्रपति मुर्मू अभिभाषण के जरिए केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एजेंडे को पेश करेंगी।

वहीं, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार को कई मुद्दों को लेकर घेर सकती है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा विवाद को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह संसद में छात्रों की आवाज बनेंगे।

दरअसल, इससे पहले नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ 70 से ज्यादा मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, प्रधानमंत्री ने सोमवार (10 जून, 2024) को नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। इसमें राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.