HomeNationalकौन सा देश बना रहा परमाणु बम? जानिए दुनिया को कैसे लगती...

कौन सा देश बना रहा परमाणु बम? जानिए दुनिया को कैसे लगती है भनक

परमाणु बम – एक ऐसा हथियार जो पूरी मानवता के अस्तित्व पर खतरा बन सकता है। इसका भयावह उदाहरण जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर हैं, जहां आज भी 1945 के परमाणु हमले की पीड़ा देखी जा सकती है। यही कारण है कि इजरायल किसी भी सूरत में ईरान को परमाणु बम हासिल करने से रोकना चाहता है।


परमाणु बम की क्षमता से क्यों डरता है इजरायल?

अगर ईरान को परमाणु हथियार मिल जाते हैं, तो मिडिल ईस्ट में इजरायल का दबदबा कमज़ोर हो सकता है। ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है और इस क्षेत्र में शक्ति संतुलन बदल सकता है। यही वजह है कि दुनिया के कई देश इस बात पर नजर रखते हैं कि कौन परमाणु बम बना रहा है।


कैसे चलती है परमाणु गतिविधियों पर निगरानी?

दुनिया को यह पता लगाने के कई तरीके हैं कि कोई देश परमाणु बम बना रहा है या नहीं:

  • खुफिया एजेंसियां: हर देश की अपनी खुफिया एजेंसियां होती हैं जो दूसरे देशों की गतिविधियों पर नजर रखती हैं। ये एजेंसियां गोपनीय डेटा इकट्ठा करती हैं और अगर किसी देश के परमाणु हथियार बनाने की गतिविधि सामने आती है तो इंटरनेशनल समुदाय को सारी सूचनाएं भेजी दी जाती है जिससे पूरी विश्व को इस बारे में पता चल जाता है।

  • सैटेलाइट से की जाती है निगरानी: परमाणु बम की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जाता है। उपग्रह से परमाणु प्लांट्स की तस्वीरें ली जाती हैं। अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद वहां की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की थीं, जिनमें विस्फोट से बने गड्ढे साफ दिख रहे थे। जिससे से कयास लगाए जा रहे थे की ईरान का परमाणु कार्यक्रम खत्म कर दिया गया है।


इंटरनेशनल एजेंसियों की भूमिका

IAEA (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) का काम परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना है। IAEA (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) कई देशों की गतिविधियों पर नजर रखती है। 2011 की रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान 2003 तक परमाणु बम के निर्माण के काफी करीब पहुंच चुका था।


क्या हर देश की परमाणु गतिविधी पकड़ में आ जाती है?

जवाब है – नहीं। कई देश ऐसे हैं जो अपनी गतिविधियों को पूरी तरह गोपनीय रखते हैं। उदाहरण के तौर पर इजरायल ने कभी यह स्वीकार नहीं किया कि उसके पास परमाणु बम हैं, लेकिन उसने इससे इनकार भी नहीं किया। ऐसी स्थिति में यह तय कर पाना मुश्किल होता है कि कौन सा देश वास्तव में क्या कर रहा है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.