HomeNationalकिसके सिर बंधेगा सेहरा? भारत के उपराष्ट्रपति पद पर सस्पेंस

किसके सिर बंधेगा सेहरा? भारत के उपराष्ट्रपति पद पर सस्पेंस

जगदीप धनखड़ के भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद नए उत्तराधिकारी को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। अगले 60 दिनों के भीतर नए उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है और इस पद के लिए कई दिग्गज नेताओं के नामों की चर्चा सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में जोर पकड़ रही है।

सबसे ज़्यादा सुर्खियों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम है। वरिष्ठ पत्रकारों ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दावा किया कि एनडीए के दो केंद्रीय मंत्री और शशि थरूर उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं। इसके बाद से थरूर को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। कांग्रेस नेतृत्व से मतभेद और मोदी सरकार के साथ हाल की उनकी नज़दीकियों—जैसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सरकारी कार्यक्रमों में सक्रियता—ने इन अटकलों को और हवा दी है।

पार्टी में उनके विकल्प की तलाश शुरू हो चुकी है

उधर भाजपा खेमे में दो नामों की ज़्यादा चर्चा हो रही है—जेपी नड्डा और नितिन गडकरी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है और पार्टी में उनके विकल्प की तलाश शुरू हो चुकी है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि नड्डा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है।

हालांकि, अभी तक एनडीए या विपक्ष की ओर से किसी भी नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव 60 दिनों में होना तय है और तब तक इन अटकलों के और तेज़ होने की संभावना है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.