क्या ईरान से बर्बाद होगा अमेरिका? भयंकर मिसाइल अटैक से हड़कंप जी, हां हाल ही में ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों ने पूरे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है। पहले अमेरिका ने अपने अत्याधुनिक बी2 बॉम्बर्स से फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान स्थित परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया। इसके 24 घंटे बाद इजरायल ने भी मिसाइलों के जरिए फोर्ड साइट पर हमला कर दिया।
ईरान की धमकी के बाद जवाबी हमला
इन हमलों के जवाब में ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के मुताबिक, ईरान ने सीरिया में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया है। हालांकि, इस हमले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी तरह की जनहानि या नुकसान की जानकारी सामने आई है।
सुरक्षा परिषद में अमेरिका-ईरान के बीच तीखी बहस
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में ईरान और अमेरिका के बीच जमकर बहस हुई। ईरान के संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि आमिर सईद इरावानी ने अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक अंतरराष्ट्रीय अपराध बताया। उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भी आरोप लगाया कि वे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस संघर्ष में खींचने की कोशिश कर रहे हैं, जो 13 जून को इजरायली हमले से शुरू हुआ था।
ट्रंप का बयान: “इतिहास रच दिया गया”
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक “बहुत सफल सैन्य अभियान” चलाया है। उन्होंने इसे अमेरिका, इजरायल और पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को अब इस युद्ध को खत्म करने के लिए सहमत होना चाहिए। उन्होंने इस पर एक विशेष राष्ट्र संबोधन की भी घोषणा की।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


