खबर संसार काशीपुर। महिला को सरेआम मारी गोली, हालत नाजुक। जी हा दूध लेने गयी महिला को बदमाश ने खुलेआम गोली मार दी जिससे हड़कंप मच गया। महिला को नाजुक हालत में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लाया गया है। खबर लिखे जाने तक 28 वर्षीय महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
महिला को सरेआम मारी गोली, हालत नाजुक।
प्राप्त जानकारी अनुसार काशीपुर स्थित आईटीआई थाने क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज का जहाँ के रहने वाले धर्मवीर सिंह की तलाकशुदा पुत्री कामिनी आज दुकान पर दूध लेने जा रही इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने कामिनी को पीछे से गोली मार दी।
बताया जा रहा है की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है । जब सुबह आईटीआई थाने महुआखेड़ा गंज निवासी धर्मवीर सिंह की 28 वर्षीय पुत्री कामिनी दूध लेने जा रही थी इसी दौरान रास्ते में ही एक अज्ञात बदमाश ने कामिनी की कनपटी पर गोली मार दी। महिला कामिनी की शादी 3 साल पहले उत्तर प्रदेश के खुर्जा निवासी रवि कुमार नाम के एक युवक से हुआ था और किन्ही कारणों से महिला का तलाक भी हो गया, पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है । मामले की जांच की जा रही है।
