खबर संसार देहरादून । महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा उत्तराखंड में। साथ ही पुलिस विभाग में 40प्रतिशत पद महिलाएं पा सकेंगी तथा समस्त सरकारी पदों में भी 40प्रतिशत महिलाएं के लिए आरक्षित। जी हा कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने वर्चुअल मीटिंग में घोषणा करी।
इसके साथ ही उत्तराखंड में सिलेंडर के दाम 500 करेंगे। पर्यटन के लिए विशेष पैकेज जारी करेंगे जिससे पर्यटन में रोजगार भी सुलभ हो सके।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा की जो भी नेता चाहे वो किसी भी पार्टी का हो उससे सवाल करे कि आप क्या चाहते है,क्या करना चाहते है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार केसे देंगे। क्योंकि आप लोगो के पास सबसे बड़ा हथियार वोट है उसकी ताकत को पहचानिए जानिए। धर्म जाति के आधार पर बहको मत। महिलाएं अपने बच्चो के लिए लड़ सकती है मैं लड़की हू लड़ सकती हू समझे।
सरकार आपको तोहफा दे रही तो अहसान नहीं करती वो आपका हक तो उनका ये काम है। सरकार का काम है की वो आपको बताए की किस तरह वो आपको रोजगार, शिक्षा,स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएंगे।


