खबर संसार नई दिल्ली: Navratri में ऐसे करें मां की आराधना, जानिए क्या शुभ महुर्त, नवरात्रि अर्थात मां की उपासना का दिन। नवारात्रि मां दुर्गा की की उपासना अलग-अलग स्वरूपों में की जाती है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में मां की आराधना करने से सारे कष्ट दूर होते हैं और विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस वर्ष शारदीय Navratri 2021 आठ दिन के पड़ रहे हैं। जो 07 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं जो 14 अक्टूबर तक रहेंगे। और 15 अक्टूबर को विजय दशमी का पर्व मनाया जाएगा।
ये भी पढें-बेटे आर्यन को शाहरुख खान मिलने के लिए लेना पड़ता है Appointment
Navratri मां दुर्गा डोली से आएंगी
ज्योतिषियों के अनुसार इस वर्ष नवरात्रि गुरूवार से शुरू हो रहे हैं। इस वर्ष मां दुर्गा डोली से आएंगी। और हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। इस वर्ष मां की सवारी पालकी है। आपको बता दें कि 06 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ श्राद्ध समाप्त हो जाएंगे, जिसके अगले दिन यानी 07 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे।
कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त
नवरात्रि में कलश स्थापना का ज्योतिषियों ने विशेष महत्व बताया है। शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ समय सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक है। इस बीच ही आपको कलश यात्रा स्थापित करनी है। कलश स्थापना नवरात्रि के पहले दिन यानी 07 अक्टूबर, गुरुवार को ही की जाएगी।
अंखड दीप पूरे नवरात्रि जलाएं
आपको बता दें कि नवरात्रि के दौरान व्रत करने के साथ अखंड दीप जरूर जलाएं लगातार पूरे नवरात्रि में जलना चाहिए। उसे बुझने नहीं देना चाहिए। कलश स्थापना या अखंड ज्योति जलाई है अगर घर पर है तो घर को अकेला न छोड़े। क्योंकि इस समय मां आपके घर में ही विराजमान रहती है। नवरात्रि में मां दुर्गा अतिथि की तरह घर आती है।



