खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा योगी 2.0 मंत्रिमंडल हुआ दिल्ली में फाइनल हो गई है, औपचारिक घोषणा शपथ ग्रहण के समय होना शेष है। जानकारों की माने तो यूपी कैबिनेट में तीन उपमुख्मंत्री हो सकते है।
सूत्रों के अनुसार तीन उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति, जातीय समीकरण साधने की कवायद, 2024 को लक्ष्य बनाकर होगा मंत्रिमंडल गठन कुल 62 मंत्री लेंगे शपथ, 28 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 23 राज्यमंत्री लेंगे शपथ, केशव मौर्या को संगठन में भेजने की तैयारी, बेबी रानी मौर्या को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति, दिनेश शर्मा भी जाएंगे संगठन में, एके शर्मा को मिलेगी उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी।
तीसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में असीम अरुण को मिल सकती है कमान
सुरेश खन्ना को फिर से मिलेगी अहम मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी , सतीश माहाना भी बनेंगे मंत्री लेकिन दोनों नेताओ को मंत्री पद से करना होगा संतोष, ब्रजेश पाठक, दयाशंकर सिंह, जितिन प्रसाद, बनेंगे मंत्री, स्वतंत्र देव सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदी गुप्ता, सूर्य प्रताप शाही बनेंगे मंत्री।
इसे भी पढ़े-रूस ने पोलैंड सीमा के पास दागी 30 से अधिक मिसाइलें, 30 की मौत 134 घायल
पंकज सिंह, राजेश्वर सिंह, रामपाल वर्मा, अदिति सिंह, अपर्णा बिष्ट यादव बनेंगे योगी 2.0 में मंत्री, श्रीकांत शर्मा , आशुतोष टंडन , मोहसिन रजा, अनिल राजभर ,संदीप सिंह बनेंगे मंत्री, डॉक्टर महेंद्र सिंह को संगठन में वापस भेजने की तैयारी, सहयोगी अपना दल को दो, निषाद पार्टी को एक मंत्री पद देने पर बनी सहमति।
खीरी के इन दो विधायकों का बढ़ सकता है कद
विधानसभा चुनाव से पहले लखीमपुर खीरी का तिकुनिया कांड पूरे देश में छाया रहा था। इस कांड के बाद भी बीजेपी ने यहां की आठों सीटों पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। निघासन विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी शशांक वर्मा जिले की आठ विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा सीटों पर जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
बीजेपी के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा के निधन के बाद इस सीट से उनके बेटे शशांक वर्मा को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं गोला से पांचवीं बार अरविन्द गिरि विधायक बने हैं। अनुभव के मामले में सबसे आगे गिरि का योगी सरकार-2 में कद बढ़ सकता है। वह मंत्री जितिन प्रसाद, बृजेश पाठक, डॉ दिनेश शर्मा के करीबी हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


