Monday, May 20, 2024
HomeUttar Pradeshयोगी ने 4.5 years की गिनाई अपनी ये उपलब्धियां

योगी ने 4.5 years की गिनाई अपनी ये उपलब्धियां

खबर संसार लखनऊ: योगी ने 4.5 years की गिनाई अपनी ये उपलब्धियां, योगी आदित्यनाथ ने यूपी में अपनी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने कार्यकाल की साढे चार वर्षों में किये गये कार्र्याें उपलब्धियां गिनाईं। इन 4.5 years  का कार्यकाल सुरक्षा और सुशासन का रहा है। इन साढे चार वर्षों में एक भी दंगा उत्तर प्रदेश के अंदर नहीं हुआ है, इससे पहले देखिए हर तीसरे व चैथे दिन एक दंगा होता था और गुंडाराज कायम था।

ये भी पढें- कांग्रेस अंर्तकहल से आप फायदे में, जानिए 2022 Election के समीकरण

आज माफियाओं द्वारा कब्जाई गई जमीन को वापस ली जा रही है। अपराधियों को जेल की हवा खानी पड़ रही है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास से ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान बनी है। प्रदेश में इन 4.5 years में लोगों को 4.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां भी दी गईं हैं। हमारी सरकार में चेहरा देख कर नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी में चयन किया गया है।पिछली सरकारों ने तो नौकरी के नाम पर वसूली शुरू कर रखी थी।

योगी ने जारी किया 4.5 years का रिपोर्ट कार्ड

  • आज यूपी में कानून व्यवस्था का राज।
  • किसानों का कर्ज माफ किया।
  • पिछले 4.5 वर्षों के दौरान भ्रष्टाचार को कोई आरोप नहीं
  • यूपी को दंगामुक्त प्रदेश बनाया। 4.5 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ।
  • हमने अपने नहीं गरीबों के घर बनाए। पहले सीएम अपना ही घर बनाने में लगे रहते थे।
  • यूपी में हर कारोबारी निवेश करना चाहता है। राज्य में 3 लाख करोड़ का से ज्यादा का निवेश।
  • इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी 14 नंबर से नंबर 2 पर पहुंचा।
  • पहले ट्रांसफर, पोस्टिंग उद्योग था, अब इसमें पैसों का खेल नहीं चलता।
  • 44 योजनाओं में अब यूपी नंबर 1।
  • 42 लाख लोगों को घर दिया, 6 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना लाभ।
  • 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन।
  • 2 करोड़ लोगों को शौचालय दिया।
  • कोरोना काल में चीनी मिलों को बंद नहीं होने दिया।
  • 4.5 years में 1.44 लाख करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान
  • हम सीधे किसानों से अनाज खरीद रहे हैं। पिछली सरकार आढ़तियों से अनाज खरीदती थी।
  • देश और दुनिया का हर उद्योगपति आज उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार
  • सीएम योगी ने कहा आज हर गरीब के पास राशन कार्ड है और वह देश के अंदर कहीं भी राशन ले सकता है।
  • इसी के साथ बहन और बेटियों की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता पर है।
  • उन्होंने कहा कि आज प्रदेश को एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है।
  • आज प्रदेश के चार महानगरों में मेट्रो का निर्माण कार्य जारी है, कानपुर व आगरा मेट्रो का संचालन भी शुरू होने जा रहा है।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.