HomePoliticalकांग्रेस अंर्तकहल से आप फायदे में, जानिए 2022 Election के समीकरण

कांग्रेस अंर्तकहल से आप फायदे में, जानिए 2022 Election के समीकरण

खबर संसार, पंजाब: कांग्रेस अंर्तकहल से आप फायदे में, जानिए 2022 Election समीकरण, बीते कई महीनों से पंजाब कांग्रेस में अंर्तकलह चल रही है। अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। क्योंकि पंजाब कांग्रेस में इन दिनों अंर्तकलह चरम पर है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि शिरोमणि अकाली दल व बहुजन समाजवादी पार्टी गठबंधन से ज्यादा आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा होने जा रहा है।

यहां पर 2022 Election में बीजेपी संघर्ष करती नजर आ रही है। कांग्रेस में अंतकर्लह को भुनाने के लिए आम आदमी पार्टी कई महीनों से भुनाने का काम कर रही है। धीरे-धीरे राज्य के बड़े हिस्से में अपने प्रचार विषय और लोकलुभावन वादों के साथ लोगों को आकर्षित करने का काम कर रही है।

ये भी पढें- स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ले सकेंगे

2022 Election में कांग्रेस का आत्मघाती 

2022 Election पंजाब में कांग्रेस आत्मघाती कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी पंजाब इकाई के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब. “कांग्रेस पार्टी एक आत्मघाती मिशन पर है। वहां पर कांग्रेस अपने आप को नष्ट कर रही है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू के चल रहे झगड़ों के बीच पंजाब में कोई काम नहीं किया है। अब केवल कप्तान बदलने से, डूबते जहाज को बचा पाएंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है।

स्वयं कांग्रेस है जिम्मेदार

आप आदमी पार्टी पंजाब इकाई के सह-प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा, कैप्टन का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वीकार किया गया है कि उसकी सरकार पंजाब में पूरी तरह से विफल रही है। कांग्रेस ने आज अपनी अक्षमता और विफलता पर मुहर लगा दी है। कैप्टन सरकार के तहत काम करने वाले हर मंत्री और विधायक को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। महामारी का महत्वपूर्ण समय जहां कांग्रेस सरकार को पंजाब के लोगों को अपनी सेवभाव से कार्य करने चाहिए थे, परन्तु कांग्रेस सिर्फ अपने अंर्तकलह में ही जूझती नजर आयी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.