HomePoliticalSelfie लेने जा रहा था युवक, राहुल गांधी ने झटके हाथ, BJP...

Selfie लेने जा रहा था युवक, राहुल गांधी ने झटके हाथ, BJP ने कसा तंज

कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। हाल में ही भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में थी। राजस्थान में खत्म होने के बाद अब भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

राहुल गांधी की इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम भी दिख रहा है। राहुल गांधी लगातार आम लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं। उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस का एक कार्यकर्ता मंच पर राहुल गांधी के साथ Selfie लेने की कोशिश करता है। हालांकि, राहुल गांधी उसका हाथ झटकते नजर आ रहे हैं।

अब इसी पर भाजपा ने हमला करना शुरू कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा कि मोहब्बत की दुकान में फीके पकवान। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है। तुष्टिकरण की राजनीति तो इनके रग रग में है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ एक नाटक है।

दरअसल, राहुल गांधी ने हाल में ही राजस्थान में अपने एक भाषण में कहा था कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा से मोहब्बत की दुकान खोलने की भी अपील की थी। उन्होंने भाजपा से कहा था कि आप मुझसे नफरत करो, आप मुझे गाली दो। यह आपके दिल की बात है। आपका बाजार नफरत का है, मेरी दुकान मोहब्बत की है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को बाधित करना चाहती है भाजपा : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस यात्रा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे बाधित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में (भारत जोड़ो) यात्रा निकली है और हमारी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। जल्दी ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी अधिवेशन कर रही है जिसमें लोगों के सुझाव लिए जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पत्र पढ़ा। आप उनकी बौखलाहट देख सकते हैं। पाली सांसद पी.पी. चौधरी और गंगानगर सांसद निहालचंद ने उनको कल पत्र लिखा कि राहुल गांधी की यात्रा चल रही है और कोविड फैल रहा है…आप सोच सकते हो कि केंद्र सरकार कितनी घबराई हुई है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.